द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

होर्मुज़ स्ट्रेट से भारतीय जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही, तुलसी गबार्ड का बयान

International Desk 19 Mar, 2026 18
होर्मुज़ स्ट्रेट से भारतीय जहाज़ों की सुरक्षित आवाजाही, तुलसी गबार्ड का बयान
126k 12k

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज़ स्ट्रेट से भारतीय जहाज़ों की आवाजाही को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। अमेरिकी ख़ुफ़िया विभाग की प्रमुख तुलसी गबार्ड ने कहा है कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत, चीन और अन्य देश अपने तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के ज़रिए सफलतापूर्वक निकालने में कामयाब रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इन टैंकरों की सटीक संख्या अभी साफ़ नहीं है।

इससे पहले भारत सरकार ने भी इस मुद्दे पर जानकारी दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, हाल ही में भारत के दो जहाज़ होर्मुज़ स्ट्रेट से सुरक्षित गुज़रे हैं। इन दोनों जहाज़ों में कुल मिलाकर करीब 93 हज़ार मीट्रिक टन एलपीजी लदी थी, जिसमें हर जहाज़ में 46 हज़ार मीट्रिक टन से अधिक गैस शामिल थी।

गौरतलब है कि ईरान पर अमेरिका और इसराइल के हमलों के बाद पूरे मिडिल ईस्ट क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। ऐसे में होर्मुज़ स्ट्रेट, जो वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए बेहद अहम मार्ग है, उसकी सुरक्षा और वहां से जहाज़ों की आवाजाही पर दुनिया भर की नज़र बनी हुई है।

Related Tag :

Related News