द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Environment

इंफ्लूएंसर मीट में कवि सम्मेलन को समर्थन, डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगा प्रचार

Entertainment Desk 20 Mar, 2026 7
इंफ्लूएंसर मीट में कवि सम्मेलन को समर्थन, डिजिटल प्लेटफॉर्म से होगा प्रचार
126k 12k

भगत सिंह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 22 मार्च को आयोजित होने वाले पारंपरिक कवि सम्मेलन “काव्य संध्या...यही बाकी निशां होगा” की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इस बार आयोजन को खासतौर पर युवाओं से जोड़ने के लिए डिजिटल मार्केटिंग और सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।

कार्यक्रम के संयोजक सौरभ जैन सुमन ने बताया कि इस बार कवि सम्मेलन में युवाओं की पसंद के कवियों को आमंत्रित किया गया है, ताकि नई पीढ़ी को हिंदी कविता से जोड़ा जा सके। इसी उद्देश्य से मेरठ के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई।

इंफ्लूएंसर मीट में बनी रणनीति
मीट की संयोजिका भवी जैन ने हिंदी साहित्य अकादमी की ओर से नेह भोज का आयोजन किया। इस दौरान विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय इंफ्लूएंसर्स ने कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में अंशी अग्रवाल, घनाक्षरी गुर्जर, तनीषा चौहान, शशांक गुर्जर, कशिश, सुरभि गल्थलिया और नम्रता चावला सहित कई युवा इंफ्लूएंसर्स मौजूद रहे। वहीं प्रिया सैनी (अमेरिकन किड्स साकेत) ने सभी प्रतिभागियों को गिफ्ट हैंपर प्रदान किए।

सोशल मीडिया से बढ़ेगी पहुंच
भवी जैन ने कहा कि आज Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हर आयु वर्ग के लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में इस तरह के साहित्यिक आयोजनों की पहुंच सीधे जन-जन तक हो सकती है।

युवाओं को जोड़ने पर जोर
हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय महामंत्री उमंग गोयल ने कहा कि हिंदी कविता को केवल बुजुर्गों तक सीमित मानने की सोच बदलनी होगी। इसे युवाओं तक ले जाना जरूरी है, इसलिए इस बार सोशल मीडिया पर लोकप्रिय कवियों को मंच दिया जा रहा है।

अंत में सौरभ जैन सुमन ने कहा कि आज कॉलेज और विश्वविद्यालयों के कार्यक्रमों में कवि सम्मेलन एक महत्वपूर्ण इवेंट बन चुका है। यदि इसकी जानकारी युवाओं तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचेगी, तो वे निश्चित रूप से इसमें भागीदारी करेंगे।

Related Tag :

Related News