द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: सऊदी एयरबेस पर हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, UAE में 5 भारतीय भी जख्मी

International Desk 28 Mar, 2026 13
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: सऊदी एयरबेस पर हमले में 12 अमेरिकी सैनिक घायल, UAE में 5 भारतीय भी जख्मी
126k 12k

मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए हमले में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर करीब 12 हो गई है।

पहले 10 सैनिकों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में CBS News की रिपोर्ट में दो और सैनिकों के घायल होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इनमें से दो सैनिकों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

The Wall Street Journal के मुताबिक, हमला उस समय हुआ जब सैनिक एयरबेस की एक इमारत के अंदर मौजूद थे। हमले में कम से कम एक मिसाइल और कई ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

वहीं The New York Times और वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में एयरबेस पर मौजूद कई सैन्य विमान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, जो हवा में ईंधन भरने के काम आते थे।

इसी बीच अबू धाबी में भी इस हमले का असर देखने को मिला। ख़लीफ़ा इकोनॉमिक ज़ोन इलाके में मिसाइल का मलबा गिरने से 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं।

इस हमले के बाद पूरे मिडिल ईस्ट में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Related Tag :

Related News