द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Women's Health

मिर्ज़ापुर SP की प्रेस ब्रीफिंग पर भद्दे कमेंट, बॉडी शेमिंग के बाद पुलिस ने बंद किया कमेंट सेक्शन

Health Desk 20 Mar, 2026 5
मिर्ज़ापुर SP की प्रेस ब्रीफिंग पर भद्दे कमेंट, बॉडी शेमिंग के बाद पुलिस ने बंद किया कमेंट सेक्शन
126k 12k

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर ज़िले में तैनात अपर्णा रजत कौशिक का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एसपी एक गिरफ़्तारी से जुड़े मामले पर प्रेस ब्रीफिंग करती नजर आ रही हैं।

यह वीडियो मिर्ज़ापुर पुलिस द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किया गया था, जिसे महज़ पांच दिनों में करीब 47 लाख बार देखा गया और लगभग 65 हज़ार कमेंट्स मिले।

हालांकि, इस वीडियो पर चर्चा पुलिस की कार्रवाई को लेकर कम और एसपी की पर्सनल अपीयरेंस को लेकर ज्यादा देखने को मिली। कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनकी कद-काठी पर आपत्तिजनक और भद्दे कमेंट किए, जिससे बॉडी शेमिंग का मामला सामने आया।

मामले ने तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया। इस घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर बढ़ती ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग की समस्या को उजागर किया है।

Related Tag :

Related News