द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Politics

मध्य पूर्व संकट पर लोकसभा में प्रधानमंत्री का बयान

Politics Desk 23 Mar, 2026 104
मध्य पूर्व संकट पर लोकसभा में प्रधानमंत्री का बयान
126k 12k

मोदी ने लोकसभा में मध्य पूर्व में जारी युद्ध को लेकर देश को संबोधित करते हुए कहा कि यह संकट अब वैश्विक चिंता का विषय बन चुका है और भारत के सामने भी कई अप्रत्याशित चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और इस संघर्ष को तीन हफ्तों से अधिक समय हो चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस जंग का असर केवल क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था और आम लोगों के जीवन पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, “भारत के सामने भी इस युद्ध ने आर्थिक, राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवीय स्तर पर नई चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं।”

प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि प्रभावित देशों में मौजूद भारतीय दूतावास लगातार सक्रिय हैं और वहां फंसे भारतीय नागरिकों की हर संभव मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक करीब 3 लाख 75 हजार भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है।

उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय मिशन 24 घंटे लोगों के संपर्क में हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके।

Related Tag :

Related News