मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विमान मॉन्ट्रियल से आ रहा था और सुरक्षित लैंडिंग कर चुका था। लेकिन रनवे पर रुकने के दौरान अचानक उसकी टक्कर न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी पोर्ट अथॉरिटी के एक ट्रक से हो गई, जो एयरपोर्ट संचालन का जिम्मा संभालती है।
बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार विमान CRJ-900 मॉडल का था, जिसमें करीब 70 से 90 यात्री सवार थे। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस टक्कर में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।
हादसे के बाद एहतियातन ला गॉर्डिया एयरपोर्ट को अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया गया है।
वहीं संघीय एविएशन प्रशासन ने रविवार देर रात एयरपोर्ट के लिए 'ग्राउंड स्टॉप' जारी कर दिया है, यानी फिलहाल सभी उड़ानों को रोक दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि हालात के अनुसार इस आदेश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।