द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Politics

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासत तेज, ममता के बाद उमर अब्दुल्लाह ने उठाए सवाल

Politics Desk 20 Mar, 2026 7
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले तबादलों पर सियासत तेज, ममता के बाद उमर अब्दुल्लाह ने उठाए सवाल
126k 12k

ममता बनर्जी के बाद अब उमर अब्दुल्लाह ने भी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादलों पर सवाल उठाए हैं।

ममता बनर्जी ने गुरुवार को ट्रांसफर से जुड़े निर्वाचन आयोग के आदेशों की कॉपी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए आयोग पर पश्चिम बंगाल को "निशाना बनाने" का आरोप लगाया था। उन्होंने इस कदम को चिंताजनक बताया।

अब इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए उमर अब्दुल्लाह ने कहा कि इस तरह के बड़े पैमाने पर तबादले आमतौर पर गैर-बीजेपी शासित राज्यों में ही देखने को मिलते हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए यह कोई नई बात नहीं है।

उमर अब्दुल्लाह ने यह भी कहा कि अधिकारी नहीं, बल्कि राजनीतिक दलों के नेता चुनाव जिताते हैं और निर्वाचन आयोग के किसी भी प्रयास से नतीजे नहीं बदलेंगे।

फिलहाल पश्चिम बंगाल में आचार संहिता लागू है। राज्य में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Related Tag :

Related News