मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। Iran के सरकारी टेलीविज़न ने दावा किया है कि ईरानी मिसाइलों ने Ras Laffan Industrial City स्थित क़तर के प्रमुख एनर्जी कॉम्पलेक्स पर एक बार फिर हमला किया है।
बताया जा रहा है कि ये हमले Donald Trump की चेतावनी से पहले किए गए। ट्रंप ने क़तर के गैस फ़ील्ड पर दोबारा हमला होने पर Iran को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अमेरिका, Israel की मदद या सहमति के साथ या बिना भी, ईरान के South Pars Gas Field को पूरी ताकत से नष्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे इस स्तर की हिंसा से बचना चाहते हैं, लेकिन अगर Qatar के एलएनजी ठिकानों पर फिर हमला होता है, तो अमेरिका कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।
वहीं, QatarEnergy ने पुष्टि की है कि गुरुवार सुबह उसके मुख्य गैस फ़ील्ड पर रॉकेट हमला हुआ, जिससे आग लग गई और काफी नुकसान हुआ। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि Iran इससे पहले भी Ras Laffan Industrial City पर हमला कर चुका है। ये हमले South Pars Gas Field पर Israel के हमले के जवाब में किए गए बताए जा रहे हैं।