द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Politics

शहबाज़ शरीफ़ और मोहम्मद बिन सलमान की बातचीत, मध्य-पूर्व तनाव पर चर्चा

International Desk 25 Mar, 2026 6
शहबाज़ शरीफ़ और मोहम्मद बिन सलमान की बातचीत, मध्य-पूर्व तनाव पर चर्चा
126k 12k

 

शहबाज़ शरीफ़ ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बातचीत कर मध्य-पूर्व के हालात पर चर्चा की।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में सऊदी अरब पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इस कठिन समय में सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान की मजबूत एकजुटता और समर्थन जताया। उन्होंने क्षेत्र में जारी तनाव के दौरान सऊदी अरब द्वारा बरते गए संयम की सराहना भी की।

शहबाज़ शरीफ़ ने बताया कि उन्होंने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान के कूटनीतिक प्रयासों की जानकारी भी साझा की। दोनों नेताओं ने आपसी समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई।

इससे पहले पाकिस्तान ने ईरान से जुड़े संघर्ष को समाप्त करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी। वहीं, अमेरिकी और इसराइली मीडिया में दावा किया गया है कि अमेरिका ने समझौते के लिए पाकिस्तान के माध्यम से ईरान को 15 सूत्रीय योजना सौंपी है।

हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं।

 

Related Tag :

Related News