द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Desh Videsh

यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े मर्डर, चश्मदीद छात्रा ने सुनाई खौफनाक कहानी

Crime Desk 24 Mar, 2026 9
यूपी कॉलेज में दिनदहाड़े मर्डर, चश्मदीद छात्रा ने सुनाई खौफनाक कहानी
126k 12k

यूपी कॉलेज में हुए सनसनीखेज मर्डर केस ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। क्लासरूम के अंदर दिनदहाड़े हुई इस वारदात की चश्मदीद छात्रा ने उस भयावह मंजर को बयान किया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया।

प्रत्यक्षदर्शी छात्रा शिवानी सिंह ने बताया, “वो लगातार गोली बरसाता रहा और मैं उसे रोकने के लिए सामने खड़ी रही… लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया।” छात्रा के मुताबिक, आरोपी बेखौफ होकर क्लास में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इस हमले में छात्र सूर्या भैया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त क्लास में मौजूद कई छात्र-छात्राएं दहशत में आ गए, लेकिन हमलावर बिना किसी डर के वारदात को अंजाम देता रहा।

चश्मदीद के अनुसार, “सब लोग बस देखते रह गए, कोई आगे नहीं आया… वो गोली चलाता रहा।” इस बयान से घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश जारी है।

इस दिल दहला देने वाली घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Tag :

Related News