पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी रीफिल बुकिंग की टाइमलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
मंत्रालय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर स्पष्ट किया कि कुछ खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि एलपीजी रीफिल बुकिंग के लिए नई समय-सीमा तय की गई है—जैसे पीएमयूवाई कनेक्शन के लिए 45 दिन, नॉन-पीएमयूवाई सिंगल सिलेंडर के लिए 25 दिन और डबल सिलेंडर के लिए 35 दिन। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सरकार के अनुसार, पहले से लागू टाइमलाइन ही जारी रहेगी। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की अवधि पहले की तरह लागू है।
मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।