द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Education

मेरठ: एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम 2026 का भव्य समापन

Health Desk 18 Mar, 2026 10
मेरठ: एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम 2026 का भव्य समापन
126k 12k

लतापूर्वक समामेरठ के मेडिकल कॉलेज मेरठ में आयोजित दो दिवसीय “एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम 2026” का 17 मार्च 2026 को सफपन हो गया। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य एलाइड एवं हेल्थ केयर पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से अवगत कराना रहा।

कार्यक्रम का संचालन पैथोलॉजी विभाग की डॉ. वीर करुणा द्वारा किया गया, जो इस आयोजन की सचिव भी रहीं। आयोजन समिति में नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. पालीवाल, डीन डॉ. योगेश मणिक और संयोजक डॉ. नेहा सिंह की प्रमुख भूमिका रही, जबकि फार्मेसी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राहुल सिंह का विशेष सहयोग रहा।

कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन एनेस्थीसिया विभाग द्वारा “बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS)” पर एक महत्वपूर्ण वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें डॉ. गौरव शर्मा और डॉ. सुधीर धामा ने विद्यार्थियों को जीवन रक्षक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। वर्कशॉप के सफल आयोजन पर एनेस्थीसिया टीम को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की संयोजक पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. निधि वर्मा को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इसके अलावा, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव अग्रवाल ने हृदय संबंधी बीमारियों और उनके बचाव पर विस्तृत व्याख्यान दिया तथा विद्यार्थियों को शिक्षा और सशक्तिकरण का महत्व समझाया। इस सत्र की संयोजक रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. यासमीन उस्मानी रहीं, जिन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। साथ ही वाल पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के सफल संचालन में लैब टेक्नीशियन और कार्यालय स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्हें पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. धीरज बालियान ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

इस अवसर पर कॉलेज के संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Tag :

Related News