द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Education

मेरठ मेडिकल कॉलेज में डे केयर कैंसर सेंटर पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Health Desk 18 Mar, 2026 6
126k 12k

लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के मेडिकल एजुकेशन यूनिट (एमईयू) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत डे केयर कैंसर सेंटर (डीसीसीसी) विषय पर 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

यह प्रशिक्षण 16 मार्च से 18 मार्च तक आयोजित हुआ, जिसमें आसपास के 9 जिलों से आए करीब 45 सरकारी मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर ने भाग लिया।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने संयोजक एवं अध्यक्ष के रूप में प्रतिभाग करते हुए डॉक्टरों और नर्सों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कैंसर देखभाल व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं समन्वयक डॉ. सीमा जैन रहीं। वहीं प्रशिक्षकों के रूप में डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. अनुज त्यागी और डॉ. टेंजिंग भुटिया ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन में डॉ. यासमीन उस्मानी का विशेष योगदान रहा।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ, जिसमें मेडिकल कॉलेज के संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Tag :

Related News