ईरान में जनवरी माह में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में बड़ा फैसला सामने आया है। ईरान की न्यायपालिका से जुड़ी मीज़ान न्यूज़ एजेंसी के अनुसार, प्रदर्शनों में शामिल तीन लोगों को सज़ा-ए-मौत दे दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इन तीनों पर सुरक्षाकर्मियों की हत्या का गंभीर आरोप था। दोषियों की पहचान मेहदी क़ासमी, सालेह मोहम्मदी और सईद दावूदी के रूप में हुई है। न्यायालय ने इन्हें ‘हत्या’ के साथ-साथ इज़राइल और अमेरिका के इशारों पर काम करने का भी दोषी ठहराया।
मीज़ान एजेंसी के अनुसार, यह सज़ा बचाव पक्ष के वकीलों की मौजूदगी में और सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद दी गई। तीनों को क़ुम शहर में आम लोगों के सामने फांसी दी गई।
गौरतलब है कि हाल के महीनों में ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और उससे जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिस पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नजर बनी हुई है।