मेरठ से बड़ी खबर सामने आई है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में उधार सामान नहीं देने पर दुकानदार और उसके परिवार पर हमला कर दिया गया।
आरोप है कि दबंग महिला फोजन ने अपने परिवार के साथ मिलकर दुकानदार के घर पर धावा बोल दिया और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट का पूरा मंजर कैद बताया जा रहा है।
यह मामला लिसाड़ी गेट क्षेत्र के कंजर वाले पुल, बिलाल मस्जिद के पास का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।