द न्यूज़ रेड (The News Red) एक स्वतंत्र और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सच्ची, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता पहुँचाना है। हम उन मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाते हैं जो आम जनता के जीवन को सीधे प्रभावित करते हैं — जैसे जमीनी समस्याएँ, अपराध, प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकार और जनहित से जुड़े विषय।

Crime

गणेशपुर गांव में 17 साल के भतीजे ने चाची की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या की

Crime Desk 05 Mar, 2026 26
गणेशपुर गांव में  17 साल के भतीजे ने चाची की कनपटी से सटाकर गोली मारकर  हत्या की
126k 12k

गणेशपुर गांव में  17 साल के भतीजे ने चाची की कनपटी से सटाकर गोली मारकर  हत्या की

 थाने पहुंचकर बोला- आए दिन झगड़ा करती थी

मेरठ।  थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव गणेशपुर में  गुरुवार सुबह भतीजे ने बेडरूम में घुसकर सगी चाची की हत्या कर दी। कनपटी में सटाकर तमंचे से गोली मारी और मौके से भाग गया। थोड़ी देर में मवाना थाने में आरोपी ने सरेंडर कर दिया। पुलिस से बोला- आए दिन चाची झगड़ा करती थी, इसीलिए गोली मार दी। इस घटना के बाद गांव में मातम परसा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

सुबह करीब 9:20 बजे सभी घर के कामों में बिजी थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग दौड़े तो पूजा त्यागी (32) बेडरूम में फर्श पर पड़ी तड़प रही थी। इतने में 17 साल के भतीजे को तमंचा लेकर भागते देखा। थोड़ी ही देर में पूजा ने दम तोड़ दिया।4 साल पहले मोदीनगर की रहने वाली पूजा की शादी धर्मेंद्र त्यागी से हुई थी। पूजा का 6 माह का बेटा भी है। घटना हस्तिनापुर के गणेशपुर गांव की है। हस्तिनापुर थाने की फोर्स और पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पति बोला- हंसते-खेलते परिवार को भतीजे ने उजाड़ दिया

मृतका पूजा का 6 महीने का बच्चा है। पति धर्मेंद्र त्यागी लाश देखकर बेसुध हो गए। रो-रोकर कहते रहे- एक हंसते-खेलते परिवार को भतीजे ने उजाड़ कर रख दिया। बच्चे को नहीं पता कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है। आरोपी भतीजा अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहा था।

घर में पूजा के ससुर राजकुमार त्यागी (65) अपने 2 बेटों देवेंद्र और धर्मेंद्र के परिवार के साथ रहते हैं। मृतका पूजा के पति धर्मेंद्र खेती करते हैं। धर्मेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र हैं जो फौज में हैं। दो दिन पहले ही देवेंद्र छुट्टी बिताकरड्यूटी पर वापस गए हैं। देवेंद्र के बड़ा बेटा हिमांशु और छोटा बेटा आरोपी, जिसने गोली मारी, वह है।

हत्या कर भतीजे ने मवाना थाने में सरेंडर किया

सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया- आरोपी ने हत्या कर मवाना थाने में सरेंडर कर दिया है। उसका कहना था कि आए दिन चाची से कहासुनी होती थी, झगड़ा करती थी। इसी वजह से दोनों में मन-मुटाव हुआ तो तमंचे से गोली मार दी। फिर भागकर मवाना थाने आ गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। तमंचा कहां से मिला, पुलिस ये पता कर रही है।

Related Tag :

Related News